Uncategorized
मधुमक्खी पालन और पॉलिनेशन

मधुमक्खी के बारे में जानकारी लेना आपको एक ऐसे ज्ञान को पाना है जो आपको एक शानदार शौक के साथ साथ आपका कैरियर भी बना सकता है । मधुमक्खी और मानव का सम्बन्ध बहुत पुराना और जाना पहचाना है , बहुत पहले से जब मनुष्य जंगल से मधुमक्खियों का शहद चुराया करता था । स्पेन की गुफाओं में ६००० ई. पूर्व के पुराने चित्रों से हमें पता चलता है कि मधुमक्खी पालन बहुत पुराने समय से व्यवसाय रहा है ।
मधुमक्खी और फूलों का इतिहास सदियों पुराना है । ये जिस हरी भरी दुनिया में हम जी रहे हैं उसमें इनका बहुत बड़ा योगदान है । अगर मधुमक्खियां या इस प्रकार के अन्य कीट न हों तो दुनिया ज्यादा दिनों तक ऐसी न रह सकेगी जैसी ये है । बहुत सारे पेड़ पौधे आज सिर्फ मधुमक्खियां या अन्य कीटों के कारण ही हैं । परगना पॉलिनेशन के बिना ये संभव नही हो सकता है ।इनके बिना मनुष्य या अन्य प्राणियों का अस्तित्व नहीं हो सकता ।
आज पूरे विश्व में सभी देशों कि सरकारें मधुमक्खी पालन व्यवसाय को बढ़ाने के प्रयास कर रहीं हैं । इसे बढ़ाने के लिए सब्सिडी व अन्य तरह के लाभ दे रही हैं इस कार्य को करने व बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं ।
पोलीनेशन कृषि के लिए बहुत उपयोगी होता है । इससे किसानों को अधिक पैदावार मिलती है । मधुमक्खियां इस कार्य में सबसे ज्यादा सहयोगी होती हैं । मधुमक्खियां न केवल परागण करती हैं बल्कि इनसे शहद भी प्राप्त होता है जिसे पूरी दुनिया में मीठे के तौर पर सर्वश्रेष्ठ दर्जा प्राप्त है । पूरे विश्व में शुद्ध शहद की मांग बढ़ रही है ।
जो लोग इस व्यवसाय में संलग्न हैं उनके लिए भी यह एक शुभ समाचार है ।